धरती पर भगवान है मां
इसी मां के नाम है
ये कविता।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
लेती नहीं दवाई "माँ",
जोड़े पाई-पाई "माँ"।
दुःख थे पर्वत, राई "माँ",
हारी नहीं लड़ाई "माँ"।
इस दुनियां में सब मैले हैं,
किस दुनियां से आई "माँ"।
दुनिया के सब रिश्ते ठंडे,
गरमागर्म रजाई "माँ" ।
जब भी कोई रिश्ता उधड़े,
करती है तुरपाई "माँ" ।
बाबू जी तनख़ा लाये बस,
लेकिन बरक़त लाई "माँ"।
बाबूजी थे सख्त मगर ,
माखन और मलाई "माँ"।
बाबूजी के पाँव दबा कर
सब तीरथ हो आई "माँ"।
नाम सभी हैं गुड़ से मीठे,
मां जी, मैया, माई, "माँ" ।
सभी साड़ियाँ छीज गई थीं,
मगर नहीं कह पाई "माँ" ।
घर में चूल्हे मत बाँटो रे,
देती रही दुहाई "माँ"।
बाबूजी बीमार पड़े जब,
साथ-साथ मुरझाई "माँ" ।
रोती है लेकिन छुप-छुप कर,
बड़े सब्र की जाई "माँ"।
लड़ते-लड़ते, सहते-सहते,
रह गई एक तिहाई "माँ" ।
बेटी रहे ससुराल में खुश,
सब ज़ेवर दे आई "माँ"।
"माँ" से घर, घर लगता है,
घर में घुली, समाई "माँ" ।
बेटे की कुर्सी है ऊँची,
पर उसकी ऊँचाई "माँ" ।
दर्द बड़ा हो या छोटा हो,
याद हमेशा आई "माँ"।
घर के शगुन सभी "माँ" से,
है घर की शहनाई "माँ"।
सभी पराये हो जाते हैं,
होती नहीं पराईll मां
Source: WhatsApp
Next
« Prev Post
« Prev Post
Previous
Next Post »
Next Post »
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
Bharat ki 60+ mahan hastiyo ki date of birth Hindi me महान हस्तियों ki जन्म tarikhe mahino me a to z 60 + 1.January 12-1-1863 स्वामी ...
-
नीचे एक पूरी सूची विश्व के 195 देशों की सूची और उनकी राजधानी है : Afghanistan – Kabul अफगानिस्तान — काबुल Albania – Tirane अल्बानिया —...
-
aaj kal battery phatne ki khabre to aap kahi na kahi se sunte honge kyuki smartphones लगातार पॉवरफुल होते जा रहे है उनकी उपयोगिता भी बढती ...
-
Namaskar dosto aaj Kal aap Apne Facebook, WhatsApp Aur kai social media par En apps ke bare me sunte ya Padte hai Jo paise kamane ka da...
-
: _ #जय_राजपूताना 1. सिकंदर को हराने वाला कौन.? राजपूत 2. गजनवी को औकात बताने वाला कौन? राजपूत 3.1191में मोहम्मद गौरी को 16 बार हरान...
-
Ma gaytri ka ye chamatkari mantra . ॐ भूर्भुवः स्वःतत्सवितुर्वरेण्यंभर्गो देवस्यः ...
-
1 जीवन में वो ही व्यक्ति असफल होते है, जो सोचते है पर करते नहीं । 2 :- भगवान के भरोसे मत बैठिये क्या पता भगवान आपके भरोसे बैठा हो… 3 :- स...
-
रामचरितमानस की EN चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट में भी मुक्त हो जाता है। *इन मंत्रो का जीवन...
-
आखिर पत्नी क्या है..? फौजी: सारे दुश्मन हमसे डरते हैं और हम बीवी से ! मोची: मैं जूतों की मरम्मत करता हूं और बीवी मेरी ! टीचर: मैं कॉलेज म...
-
*APJ Abdul Kalams's Messages* 1. जिदंगी मे कभी भी किसी को बेकार मत समझना,क्योक़ि बंद पडी घडी भी दिन में दो बा...
1 comments:
commentswaah bhai kamal ki kavita hai
Reply